फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के काम से इंस्पायर हुईं करीना कपूर, फिल्में छोड़ अब करना चाहती हैं वेब सीरीज

Thu, 06 Dec 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
विज्ञापन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छे कंटेंट की वेब सीरीज मिलती है तो वह जरूर उसका हिस्सा बनना चाहेंगी। दरअसल, करीना कपूर खान का इशारा पति सैफ अली खान की सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की ओर है।
विज्ञापन


मीडिया से सवाल-जवाब के बीच जब करीना कपूर खान से वेब सीरीज में काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'अगर मुझे सेक्रेड गेम्स जैसी कोई वेब सीरीज मिलती है जिसका कंटेंट अच्छा हो तो मैं जरूर उसमें काम करना चाहेंगी।' सैफ अली खान की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा कि सैफ को इस वेब सीरीज करने के बाद काफी तारीफ मिली। भारत में हर किसी ने उनके अभिनय को पसंद किया है। 

गौरतलब है कि करीना कपूर खान नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब फिल्म 'मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल' में अपनी आवाज दे रही हैं। करीना कपूर खान ‘का’ किरदार की आवाज में सुनाई देंगी। बात करें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की तो इसका पहला सीजन इसी साल रिलीज हुआ है।
विज्ञापन


इसमें सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हुआ है। इसको दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका दूसरा सीजन अगले साल तक नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें