फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर ने शेयर की सैफ और बेटे तैमूर की फोटो, लिखी यह बात

Thu, 30 Dec 2021 02:11 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ और तैमूर की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सैफ और तैमूर की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ ब्रेकफास्ट करते हुए और तैमूर ड्राइंग करते हुए दिख रहे है। इस फोटो को करीना कपूर खान के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान और तैमूर एवं जेह की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब उन्हें कोरोना हुआ था, उस वक्त भी वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं और लगातार अपडेट डाल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने क्वारंटाइन से सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सैफ दूसरी बिल्डिंग के पास खड़े होकर कुछ पी रहे थे।
 

करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में सैफ अली खान और तैमूर बेड पर चिल करते नजर आए। नीले रंग की टी-शर्ट और पजामा पहने सैफ अपने फोन पर स्क्रॉल करते हुए नाश्ते का आनंद ले रहे थे। जबकि तैमूर अपनी नोटबुक में तल्लीन थे। हाथ में मोबाइल थामे सैफ कैमरे की तरफ देख रहे थे। करीना कपूर खान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, माई मॉर्निंग... सैफ- बेबू क्या आप इंस्टाग्राम के लिए एक और तस्वीर ले रहे हैं? मैं- हम्म.. क्लिक करें!! इस तस्वीर  को अब तक 4 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीना के फैंस सैफ और तैमूर की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें