फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने अपने दोस्तों पर किया बड़ा खुलासा, आईपीएल शो में होगी मस्ती

Thu, 24 May 2018 07:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan
विज्ञापन

आईपीएल के इस सप्ताह खत्म होने के साथ ही स्टार प्लस पर दो घंटे का एक स्पेशल शो, 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शो का प्रसारण 27 मई 2018 को फाइनल मैच के बाद शाम 5 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी और मनोरंजन का धमाका प्रस्तुत करेंगी। वहीं इस कार्यक्रम के लिए कुछ चर्चित हस्तियों की शूटिंग होनी अभी बाकी है। 

विज्ञापन


इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में अपने आकर्षक हॉट अवतार के साथ शूटिंग की। वह हमेशा की तरह ही हाजिर जवाब थी और अपनी जिंदगी में रिलेशनशिप की अहमियत पर कुछ अंदरूनी खुलासे करते नजर आईं। अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ बातचीत के दौरान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं अपनी जिंदगी में हर रिश्ते की कद्र करती हूं। खासतौर से दोस्तों की। वह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। सच तो यह है कि यदि वह नहीं होते, मेरी आज शादी नहीं हुई होती। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार किया है और मेरा सपोर्ट  किया है। जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में वह मेरे साथ रहे हैं। वह मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे।' 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं टेलीविजन की कुछ अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी और इस शाम को रौशन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें