फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: देर रात मलाइका के बेटे अरहान के रेस्तरां में मस्ती करती दिखीं करीना-करिश्मा, तस्वीरें वायरल

Tue, 17 Dec 2024 12:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena-Karisma: करीना कपूर खान , करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा को मुंबई में मलाइका अरोड़ा और अरहान खान के नए रेस्तरां में जाते हुए देखा गया। तीनों ने डिनर भोजन का लुत्फ उठाने के लिए और दोस्त की इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए खूब तैयारियां कीं और साथ ही खूब हंसी-मजाक भी किया।
विज्ञापन
करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बी-टाउन की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा हमेशा साथ रही हैं। बुरे दिनों में, ये बेस्ट फ्रेंड्स ढाल बनकर एक-दूसरे का सहारा बनती हैं। यह  हर छोटी-बड़ी उपलब्धि का जश्न साथ मिलकर मनाती हैं। इसलिए, जब मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ अपना नया रेस्तरां खोला, तो मां-बेटे का उत्साह बढ़ाने के लिए बेबो और लोलो ने साथ मिलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


बी-टाउन की बेस्ट फ्रेंड आईं साथ
 करीना कपूर खान , करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा को मुंबई में मलाइका अरोड़ा और अरहान खान के नए रेस्तरां में जाते हुए देखा गया। तीनों ने डिनर भोजन का लुत्फ उठाने के लिए और दोस्त की इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए खूब तैयारियां कीं और साथ ही खूब हंसी-मजाक भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं।

Paatal Lok 2: जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक सीजन 2' का प्रोमो जारी, नकाबपोश हमलावरों से घिरे 'हाथीराम चौधरी'


कैजुअल लुक में लगीं हॉट
करीना-करिश्मा और मलाइका को कैजुअल वियर पहने देखा जा सकता है। करीना ने प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम पैंट मैच की थी और इसे एक कोट के साथ पहना था। उन्होंने अपने स्पोर्टी लुक को स्नीकर्स और एक ब्लैक कैप के साथ पूरा किया। वहीं, दूसरी ओर लोलो यानी कि करिश्मा कपूर ने  सफेद शर्ट के साथ एक फ्लोई ब्लैक स्कर्ट और मैचिंग जूते पहने थे। मलाइका की छोटी बहन अमृता भी शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और जैकेट पहनकर पहुंचीं।
विज्ञापन

 

Superman: जेम्स गन ने जारी किया 'सुपरमैन' का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन आएगा डेविड कोरेंसवेट की फिल्म का ट्रेलर


मलाइका ने बढ़ाया था बेटे का उत्साह
बता दें कि पिछले ही महीने मलाइका के बेटे अरहान ने अपने रेस्तरां का उद्घाटन किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। मलाइका ने भी बेटे पर प्यार बरसाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अरहान का उत्साह बढ़ाया था। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं। करिश्मा इन दिनों रिएलिटी शोज में ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रही हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें