हाल ही में करीना अमृता अरोड़ा और कपूर खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें घर में ही क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीना कपूर का ओमीक्रॉन जीनोम सीक्वेंस टेस्ट करवाया गया था। इस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और करीना के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के मुताबिक, करीना कपूर की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
करीना कपूर खान ने अपनी निगेटिव रिपोर्ट की खबर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। करीना ने लिखा, 'मेरी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ देने के लिए मेरी प्यारी बहन को धन्यवाद। मेरी सबसे प्यारी दोस्त अमृता हम जीत गए। पूनम नैना सहित मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने हमें अपनी शुभकामनाएं भेजीं और हमारे ठीक होने की प्रार्थना की।