फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में बढ़ते खून-खराबे के ट्रेंड पर नाराज हुई करीना कपूर खान, कहा- ‘कभी बॉलीवुड की पहचान…’

Sat, 07 Mar 2026 06:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में फिल्मों के बदलते ट्रेंड को लेकर खुलकर बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर ने बॉलीवुड फिल्मों में बदलते ट्रेंड को लेकर अपनी राय रखी है और आजकल की फिल्मों के कॉन्सेप्ट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि कैसे आज की फिल्में पुरानी के मुकाबले काफी अलग हैं। 

विज्ञापन


खून-खराबे के ट्रेंड पर जाहिर की चिंता
करीना कपूर खान ने हाल ही में फिल्मों में बढ़ती हिंसा और खून-खराबे के ट्रेंड पर अपनी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि आजकल की कई फिल्मों में पहले जैसी मस्ती, रंग, गाने और रोमांस की कमी महसूस होती है। 

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि मौजूदा समय में कई फिल्में ज्यादा ‘क्राइम और खून’ पर ज्यादा फोकस करती हैं। उनके मुताबिक, इस तरह की फिल्मों में पहले जैसा मनोरंजन, एनर्जी, रंग और रोमांस देखने को कम मिलता है, जो कभी बॉलीवुड की पहचान हुआ करता था। 

करीना ने यह भी माना कि सिनेमा में बढ़ती ‘हाइपर-मस्कुलिनिटी’ यानी अत्यधिक मर्दानगी दिखाने का चलन उन्हें थोड़ा डराता है। उनका मानना है कि फिल्में सिर्फ एक्शन और हिंसा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें प्यार, म्यूजिक और भावनाएं भी उतनी ही जरूरी हैं। 


विज्ञापन

वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। करीना लगातार फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें