फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी करीना ने किया खुलासा, 'वीरे दी वेडिंग’ में इसलिए नहीं होगा तैमूर

Sun, 17 Sep 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
करीना कपूर खान, तैमूर - फोटो : SELF
विज्ञापन
करीना कपूर खान के प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी समय से रुकी हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग एक बार फिर शुरु हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में मम्मी करीना के साथ नन्हें तैमूर की भी एक झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पढ़ें-अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की ‘RAID’ होगी इस दिन रिलीज

हाल ही में अपनी फिल्म से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देते हुए करीना ने साफ कर दिया कि तैमूर इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के ट्विटर अकाउंट से उनके मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियों में करीना कपूर से जब यह पूछा जाता है कि क्या फिल्म में तैमूर भी उनके साथ दिखाई देने वाले हैं? इस पर करीना कपूर ने बड़ें ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि तैमूर इस फिल्म में नहीं होगा।
विज्ञापन


करीना ने कहा,‘फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर मेरे या तैमूर में से किसी एक को ही फिल्म में रख सकती थीं क्योंकि उनके पास हम दोनों को एक साथ साइन करने का बजट नहीं है। 
  HEARTBREAK ALERT. #TaimurAliKhan isn't a part of #VeereDiWedding confirms #KareenaKapoorKhan!@balajimotionpic @Nikhil_Dwivedi @RheaKapoor pic.twitter.com/VTrR7kHqNp — Veere Di Wedding (@vdwthefilm) September 14, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें