लो भाई आ गई आज की सबसे बड़ी खुशखबरी। करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने सुबह 7.30 बजे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। अभी बेटे की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।
Good News: करीना कपूर ने बेटे को दिया जन्म, जानें क्या रखा नाम
सैफ अली खान ने ट्वीट कर खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है। उन्होंने लिखा कि मैं और करीना एक बेटे के पैंरेंट्स बन गए हैं। साथ ही करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, 'My Bebo Had A Baby Boy #TaimurAliKhan'। बेबो को बेटा हुआ है। करण जाैहर ने करीना के बेटे का नाम भ्ाी बता दिया।
साथ ही करीना और सैफ की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि बेटे का नाम तैमूर अली खान है।
My Bebo had a baby boy!!!!!!! Am so so happy!!!!!!! #TaimurAliKhan ❤️❤️❤️❤️❤️
— Karan Johar (@karanjohar) December 20, 2016