करीना कपूर ने परिवार संग मनाया गणेश उत्सव
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
फेस्टिवल मूड में शूटिंग करते हुए दिखाई दिए रणबीर कपूर
करीना कपूर ने जहां अपने घर पर गणेश उत्सव मनाया, वहीं रणबीर कपूर का एक शूटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह फेस्टिव ड्रेसअप में दिखाई दिए। वीडियो में उनके साथ सीरीज ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार भी मौजूद दिखे। रणबीर कपूर ने पीले रंग का फेस्टिवल स्टाइल वाला कुर्ता वीडियो में पहना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें:
Isha Koppikar: ईशा कोप्पिकर ने मनाया गणेश उत्सव, बोलीं- यही प्रार्थना है कि बुद्धि और शांति हमेशा सही रहे
इन सितारों ने भी मनाया गणेश उत्सव
करीना कपूर ही नहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेश उत्सव मनाया है। सलमान खान का परिवार भी पिछले दिनों गणेश विसर्जन के मौके पर दिखाई दिया, सभी ने नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदा किया। गाेविदां और उनका परिवार भी गणेश उत्सव मनाता हुआ नजर आया। अनन्या पांडे ने भी इको-फ्रेंडली अंदाज में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। बॉलीवुड सितारे ही नहीं टीवी एक्टर्स भी गणेश उत्सव को मनाते हुए दिखाई दिए, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर त्योहार मनाते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं।