'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन के अच्छे दिन चल रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई है, दूसरी ओर कार्तिक के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है, जिसमें करीना कपूर भी उनके साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
2 of 4
अगर आपको लग रहा है कि कार्तिक और करीना किसी फिल्म में साथ आने वाले हैं तो ऐसा नहीं है। दरअसल दोनों 25 मार्च यानी रविवार को सिंगापुर में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करेंगे। मनीष समर कलेक्शन निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
करीना इसके पहले भी कई दफा मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं, लेकिन कार्तिक के लिए यह पहला मौका होगा। बीते दिनों कार्तिक की हीरोइन नुसरत भरूचा ने भी मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखेरे थे।
कार्तिक की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' अभी तक 103 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं।