मास्टरशेफ के लिए कही ये बात
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने टिफिन में बड़ी खूबसूरती से रखी पंजीरी की तस्वीर शेयर की है। इसके बराबर में दो मोमबत्ती जल रही हैं। करीना कपूर ने मैसेज लिखा है, 'मोमबत्ती की रोशनी में सर्दियों की शुरुआत का नजारा। लजीज पंजीरी। इसे देखकर मेरे अंदर का पंजाबी नाच उठा है। बहुत शुक्रिया मास्टर शेफ और अब मास्टर एक्टर...'।
ओटीटी पर देखें 'द बकिंघम मर्डर्स'
करीना कपूर के अलावा हंसल मेहता ने भी रणवीर बरार की तारीफ की है। हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर रणवीर बरार का शुक्रिया अदा किया है। बात करें 'द बकिंघम मर्डर्स' की तो यह फिल्म इस महीने ओटीटी पर आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे सिनेमाघरों में लगी 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। आगामी फिल्मों का जिक्र करें तो मेघना गुलजार की 'दायरा' उनकी झोली में है।