नवाबजादे सैफ अली खान की की बेगम यानी करीना कपूर इन दिनों अपनी मेहमानवाजी और दरियादिली को लेकर खबरों में है। हाल ही में करीना ने अपने कई फैंस के साथ लंच किया। यह शानदार लंच खुद बेबो ने अपने प्रशंसको को दिया था।
दरअसल पिछले दिनों जब करीना एक फिल्म की शूटिंग के कारण व्यस्त थी और फैन्स उनसे मिलना चाह रहे थे, तो उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पोमी ने व्यवस्थता का हवाला देकर उनके प्रशंसकों को मिलने से मना कर दिया।
लेकिन बेबों के फैन नहीं माने। वे उनसे मिलने अगले दिन भी सेट पर पहुंच गए और घंटो करीना से मिलने का इंतजार किया। जिसे देखकर हेयरस्टाइलिश पोमी ने जब करीना को सारी बातें बताई तो उन्हें बहुत बुरा लगा।
फिर क्या था अपनी दरियादिली का सबूत देते हुए उन्होंने फैंस को अपने वैनिटी वैन में साथ में लंच करने का न्योता ही दे डाला। जहां पर करीना ने न सिर्फ उन प्रशंसकों के साथ बातचीत की बल्कि सबकी जमकर मेहमाननवाजी भी की।
बेबो की इस दरियादिली को देखने के बात हम तो यही कहेंगे कि सैफ को बेबो से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।