फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट करने में घायल हो गयीं करीना

Wed, 08 May 2013 05:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टंट सीन खुद करने के चक्कर में करीना कपूर घायल हो गयी हैं। हालांकि उनकी चोट मामूली है। यह करीना की आने वाली फिल्म 'गोरे तेरे प्यार में' का एक रोप वॉकिंग सीन था।
विज्ञापन


पता नहीं क्यों इस बार करीना ने ठान लिया था कि वे एक स्टंट सीन की शूटिंग खुद करेंगी। इस सीन के लिए वे किसी भी बॉडी डबल की मदद नहीं लेंगी। उनकी फिल्म के हीरो इमरान खान ने भी उन्हें समझाया था कि वे ऐसा सीन खुद न करें, जिनमें जरा भी जोखिम हो।

बेबो ने इमरान खान की सलाह को कोई तवज्जो नहीं दी और बिना किसी डुप्लिकेट की मदद के स्टंट कर दिया।

निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने भी करीना को चेताया था कि स्टंट के किसी कठिन सीन को फिल्माने के लिए खुद उन्हें अपने आपको जोखिम में डालने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें तो जैसे बहादुरी दिखाने की जल्दी थी।
विज्ञापन


तो यह सीन बेबो ने किया और चोटिल हो गईं। वह तो अच्छा हुआ कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी, ठीक मौके पर उन्हें संभाल लिया गया। यह एक रोप वॉकिंग का सीन था और वे इसे पूरा करने की जल्दी में थीं।

खैर, अब जख्मी होने के बाद बेबो को अहसास हो चुका है कि कोई भी स्टंट सोच समझ कर ही करना चाहिए।

ऐसा नहीं है कि इससे पहले करीना ने कोई स्टंट नहीं किया है। फिल्म 'एजेंट विनोद' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई जोरदार स्टंट किए थे, लेकिन तब उनकी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें