करीना कपूर हुईं फैंस से परेशान
- फोटो : इंस्टाग्राम
एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया
करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, वह एयरपोर्ट में एंट्री कर ही रही थीं कि आसपास मौजूद लोगों में उनके कुछ फैंस भी थे। वे फैंस करीना को देखकर उनकी तरफ दौड़ पड़े। फैंस ने करीना कपूर को चारों तरफ से घेर लिया। एक पुरुष फैन तो करीना के बहुत करीब पहुंच गया, उसे किसी तरह से उनके बॉडीगॉर्ड ने रोका। वहीं एक फीमेल फैन लगातार करीना के आसपास ही मौजूद रहीं।
करीना कपूर के साथ फैंस ने किया मिसबिहेव
- फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो खिंचवाने के लिए जबरदस्ती की
करीना कपूर को घेरकर फैंस लगातार उनके साथ सेल्फी क्लिक करते रहे, करीना सेल्फी खिंचवाती तो रहीं, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बिल्कुल बदल गए, वह परेशान से नजर आने लगीं। लेकिन फैंस मानने को तैयार नहीं थे, वह लगातार करीना के साथ फोटो क्लिक करते रहे।
करीना का चढ़ गया था पारा
आखिर में करीना कपूर का चेहरा गुस्से से तमतमा उठा। वह किसी तरह से फैंस के बीच में से निकली और एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। करीना कपूर जिस तेजी से एयरपोर्ट में अंदर गईं, उससे लग रहा था कि उनका गुस्सा बिल्कुल भी शांत नहीं हुआ है। करीना कपूर को फैंस का मिस बिहेव करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर भी कुछ यूजर्स ने इन फैंस के बिहेवियर को गलत बताया और करीना कपूर को सपोर्ट किया।