करीना के बदले-बदले से रूप ने हाल ही में मुंबई के लोगों को हैरत में डाल दिया। जिसकी भी नजर करीना पर पड़ी वह हैरान रह गया। क्योंकि करीना का फिगर उनके प्रेगनेंट होने की दास्तां बयां कर रहा था।
लेकिन ज्यादा चौंकने की बात नहीं है। क्योंकि हकीकत में करीना फिलहाल तो कोई खुशखबरी देने नहीं जा रहीं। दरअसल ये सीन उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लोगों को देखने को मिला।
इमरान खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग मुंबई में ही हो रही थी। जिसके कई दृश्यों में करीना को गर्भवती दिखाया गया। लेकिन जिन लोगों को शूटिंग की जानकारी नहीं थी वह तो करीना को सचमुच में ही प्रेगनेंट समझ रहे थे।
शूटिंग के दृश्यों की कई तस्वीरें भी सार्वजनिक हुईं तब भी लोगों में काफी उत्सुकता रही। अब सोचिए जब केवल झूठमूठ में ही करीना प्रेगनेंट हुई तो लोग इतने उत्सुक हो गए जब वो सचमुच कोई गुडन्यूज देंगी तब तो उनके फैंस का क्रेज देखते ही बनेगा।