करीना कपूर के दिल पर लगी बात!
करीना कपूर का समोसा खाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करण जौहर ने उनका वीडियो शेयर किया, शायद यह बात बेबो के दिल पर लग गई! उन्होंने भी स्कूल फंक्शन से करण की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें करण जौहर रैप जैसा कुछ फूड आइटम खाते दिख रहे हैं। करीना ने इसके साथ लिखा है, 'करण भी खाते हैं'।

ये सितारे भी पहुंचे फंक्शन में
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा शाहरुख खान और गौरी खान भी नजर आए। शाहिद कपूर, फराह खान और विद्या बालन भी स्कूल के फंक्शन में शिरकत करते दिखे।