वायरल वीडियो में कनिका कपूर स्टेज पर उड़ता पंजाब का गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। तो वही इस इवेंट में करीना कपूर काले रंग की बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और कनिका ने भी थाई स्लिट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। दोनों हसीनाओं ने एक साथ ब्लैक ड्रेस में जमकर जलवे बिखेरे।
बता दें कि इस इवेंट में करीना ने इस इवेंट में बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है, तो हम लोगों को एंटरटेन कैसे करेंगे, आपकी लाइफ में खुशियां कैसे आएंगी, जिसकी मुझे लगता है कि हर किसी को जरूरत है। अगर फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं। वहीं एक्ट्रेस की इस फिल्म को भी 'बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते फिल्म काफी चर्चा में रही थी और फ्लॉप हो गई थी।
यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर