फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक ने तोड़ा करीना का सपना?

Sat, 25 Jan 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है करीना कपूर खान का सपना टूट गया है। वह चाहती थीं कि ऋतिक रोशन के साथ एक बार फिर से फिल्म करें।
विज्ञापन


फिल्म ‘शुद्धी’ में दोनों के साथ काम करने की बातें चल भी रही थीं, परंतु सूत्रों की मानें तो फिल्म अधर में लटक गई है। हो सकता कि भविष्य में यह बने ही ना। बने भी तो जरूरी नहीं कि इसमें ऋतिक-करीना की जोड़ी हो।

उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म के बनने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि करन जौहर के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन करन मल्होत्रा करेंगे। फिल्म के 2014 में शूट होने और 2015 में रिलीज की बातें कही जा रही थीं।
विज्ञापन


पिछले दिनों करीना ने फिल्म के लिए 200 दिनों की डेट्स भी एक साथ दे दी थीं। जबकि उन्होंने पहले कभी कैरियर में ऐसा नहीं किया। सिर्फ ऋतिक के साथ काम करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था।

परंतु पारिवारिक तनाव और खराब स्वास्थ्य के दौर से गुजर रहे ऋतिक ने पिछले दिनों अचानक अपनी सारी तारीखें फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के लिए दे दी, जिसमें कैटरीना कैफ उनकी हीरोइन हैं। जबकि पहले उन्होंने जनवरी की तारीखें ‘शुद्धी’ की शूटिंग के लिए दी थीं।

बताया जा रहा है कि ऋतिक के इस कदम ने करीना को ठेस पहुंचाई है और उन्होंने अपने नजदीकियों से इस बात की नाराजगी व्यक्त की है। करीना ने कहा है, ‘अगली बार जब इस फिल्म की बात होगी तो मैं सोचूंगी कि इसमें काम करना है या नहीं।
विज्ञापन


उस वक्त मेरा जैसा मूड होगा, उस हिसाब से फैसला लूंगी।’ क्या इस बारे में करीना की करन जौहर से कोई बात हुई है? उनके नजदीकी बताते हैं कि करीना ने इस मुद्दे पर करन से कोई बात न करने का फैसला किया है। वाकई, करीना के नाराज होने जैसी बात तो है ही। देखना होगा कि ‘शुद्दी’ का आगे क्या होगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें