अनिल ने बताईं रिया की खासियत
अनिल कपूर ने बेटी रिया के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई पुरानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक पिता के तौर पर मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुमने हर क्षेत्र में सफलता पाई है, लेकिन तुम्हारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमेशा एक पत्नी, एक बेटी, एक बहन और एक दोस्त बनी रहना रही है। परिवार का ख्याल रखना तुम्हारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यही संतुलन और यही अच्छा दिल तुम्हें सच में खास बनाता है।'
अनिल ने की रिया के गुणों की तारीफ
अनिल ने आगे लिखा, 'तुमने एक क्रिएटिव ताकत के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। शांति और आत्मविश्वास के साथ तुमने फिल्मों और फैशन को नया रूप दिया है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि तुम ऐसी औरत बन गई हो, जो परिवार को समय दे सकती है, छुट्टियां मना सकती है, जरूरत पड़ने पर आराम कर सकती है और फिर भी काम में जबरदस्त वापसी कर सकती है। काम सबके साथ चलता है और तुम इसे बहुत आसानी से संभाल लेती हो। तुम हमारे घर को रोशन करती हो, हमारी बातों को और मजेदार बनाती हो और मेरे दिल को खुशियों से भर देती हो। बस ऐसे ही चमकती रहना।"
करीना का पोस्ट
अनिल के अलावा करीना कपूर खान ने भी रिया कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रिया पिज्जा खाती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ करीना ने रिया को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ कैप्शन में लिखा, 'खाना देने वाली, शब्द बनाने वाले, स्टाइल बनाने वाली को जन्मदिन की बधाई।'
कौन हैं रिया कपूर
रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन हैं। आज रिया अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिया का जन्म पांच 5 मार्च 1987 में मुंबई में हुआ था। रिया लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। रिया ने 'आयशा' नाम की फिल्म का निर्माण किया है। इसमें अभय देओल और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है।