फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदु रीति-रिवाज से रह रहीं करीना

Mon, 19 Nov 2012 03:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना-सैफ की शादी के पहले इस बात की चर्चा फिल्मी गलियारों के साथ सिने प्रेमियों में थी कि करीना शादी के बाद किस धर्म को मानेंगी। यह प्रश्न उन दोनों से कई बार घुमा-फिरा कर पूछा भी गया था। एक इंटरव्यू में सैफ ने यह बात साफ की थी कि करीना शादी के बाद भी हिंदु धर्म मानती रहेंगी। यह बात सही साबित हो रही है।
विज्ञापन


करीना कपूर खान शादी के बाद सिंदूर लगा रही हैं। उन्हें एक शादी के कार्यक्रम में सिंदूर और लाल साड़ी में देखा गया। इस्लाम धर्म में सिंदूर को वर्जित माना गया है। चूंकि करीना कपूर शादी के बाद भी हिंदु धर्म मान रहीं हैं इसलिए वह सिंदूर लगाकर आईं। वह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की बहन की शादी में देखी गईं।

शादी में शामिल होने के लिए वह करन जौहर के साथ आईं। उनके साथ सैफअली खान नहीं थे। करीना कपूर इस कार्यक्रम में नयी-नवेली बहू के रूप में दिखीं। कई घंटे का समय यहां बिताने के बाद वह करन जौहर के साथ ही घर लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें