फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर करणी सेना के निशाने पर आई प्रकाश झा की 'आश्रम', टाइटल को लेकर मचा हंगामा

Thu, 12 Nov 2020 11:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • करणी सेना ने जताई 'आश्रम' वेब सीरीज के टाइटल पर आपत्ति।
  • प्रकाश झा के ऊपर दर्ज कराई एफआईआर।
विज्ञापन
आश्रम - फोटो : Mx Player
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता- निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। लेकिन रिलीज के पहले से ही इस वेब सीरीज को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। रिलीज के बाद भी वेब सीरीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब हाल ही में करणी सेना ने एक बार फिर से वेब सीरीज के नाम को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


करणी सेना की तरफ से 'आश्रम' वेब सीरीज के टाइटल में जो 'डार्क साइड' जोड़ा गया है उसे लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई है। फिल्म निर्माता- निर्देशक के खिलाफ करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। करणी सेना की तरफ से वेब सीरीज को बैन करने की मांग की गई है।


करणी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस वेब सीरीज के जरिए साधु संतों को बदनाम करने के साथ ही उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। करणी सेना के महामंत्री सुरजीत सिंह ने इस मामले पर कहा कि हमने प्रकाश झा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हमने सीरीज के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। चाहते हैं कि इसे लेकर पुलिस उचित करवाई करे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम का पहला सीजन भी विवादों में रहा था। वहीं हाल ही में इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हुआ है। लेकिन प्रकाश झा को इन विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि इसका फैसला जनता करेगी। उनका मानना है कि इन सब मामलों को खुद दर्शकों पर ही छोड़ दिया जाए तो बेहतर होगा। वही इसका सही फैसला करेंगे। प्रकाश ने करणी सेना के सामने झुकना मंजूर नहीं किया है।
विज्ञापन


पढ़ें: KBC 12: नाजिया नसीम बनीं पहली करोड़पति, नहीं दे पाईं सुभाष चंद्र बोस से जुड़े सात करोड़ के इस सवाल का जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें