फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बिपाशा पर गिरते-गिरते बचे उनके प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर लॉन्च पर करण सिंह ग्रोवर नशे में धुत होकर पहुंचे थे। इवेंट में पहुंचने के वक्त से ही कुछ वो कुछ बुझे-बुझे से लग रहे थे। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू भी थी। लॉन्च पर फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल और एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जमकर मस्ती की लेकिन करण काफी शांत लग रहे थे। एक बार तो करण बिपाशा के गाउन पर चढ़ गए और गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन


जब उनसे खुद को मीडिया से इंट्रोड्यूस कराने के लिए कहा गया तो हमेशा आत्मविश्वास के साथ बात करने वाले करण कुछ नर्वस हो गए। इसके बाद उनका मूड अचानक बदल गया और उन्होंने मस्ती करनी शुरू कर दी। जब करण से पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, हां, मैं सिंगल हूं। इसके बाद एक्टर से पूछा गया कि क्या वो मिंगल होने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, क्यों नहीं. कीजिए मिंगल। मुझसे स्टेज के बाद मिलिए।
विज्ञापन

चल रहा है अफेयर

ऐसा कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु का अफेयर इन दिनों उनकी इस नई फिल्म के हीरो करन सिंह ग्रोवर के साथ चल रहा है। माना जा रहा है कि इन दोनों का अफेयर इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ।

यह वह समय था जब बिपाशा बसु अपने तत्कालिक प्रेमी हरमन बवेजा से दूर हो रहीं थीं। एक समय बिपाशा हरमन के इतने करीब आ गईं थीं कि यह दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इसके बाद चीजें बदलीं और शादी टल गई। माना जा रहा है कि इसी के बाद बिपाशा की जिंदगी में करन दाखिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें