फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundra: रिलीज होते ही 'इश्क में घायल' बुरी तरह ट्रोल, प्रोमो देख यूजर्स ने लगाई करण कुंद्रा की क्लास

Mon, 02 Jan 2023 11:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस फेम करण कुंद्रा अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। करण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है।
 
विज्ञापन
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलर्स चैनल पर टीवी एक्टर करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और एक्ट्रेस रीम शेख का शो 'इश्क में घायल' जल्द प्रसारित होने वाला है। इस शो प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस इसे हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज 'द वैम्पायर डायरीज' से कंपेयर कर रहे हैं। साथ ही, शो और एक्टर करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने शो को टीवीडी की सस्ती कॉपी कहकर मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
Trending Videos

शो का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने शो की कहानी और कॉसेप्ट को देखकर यूजर्स ने लीड स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को रीम और गशमीर की एक्टिंग फिर भी सही लगी तो करण कुंद्रा की अदाकारी को यूजर्स ने ओवरएक्टिंग कहा। इस शो को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे पहले ऐसा सीरियल देखा जा चुका है। ऐसे में फैंस का सवाल यही कि इसमें क्या नया होने वाला है?

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनीं रुहानिका, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें
 
 
विज्ञापन

बता दें कि कलर्स टीवी के नए शो 'इश्क में घायल' में कॉलेज लाइफ के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है। इस शो में एक लड़की है, जिसे दो भाई वीर और अरमान एक साथ प्यार करने लगते हैं। इस शो में लीड रोल एक्टर गशमीर महाजनी, कारण कुंद्रा और अरिम शेख प्ले कर रहे हैं। बता दें कि कहानी काफी हद तक 'ट्यूबलाइट' और 'वैम्पायर डायरी' से मिलती-जुलती है। 

यह भी पढ़ें:  क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें