आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर जैसे युवाओं के बाद करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर में तारा सुथारिया और अनन्या पांडे को तो लॉन्च कर ही रहे हैं, 2019 में वह संजय कपूर,महीप कपूर की बेटी शनाया को भी बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में लग गए हैं।
हाल में शानाया को मुंबई के अंधेरी स्थित करण जौहर के दफ्तर में देखा गया। तब से अटकलें तेज हैं कि करण ने सेलेब्रिटी जगत से एक और नया चेहरा लॉन्च करने का मन बना लिया है। जाह्नवी के बाद उनकी चचेरी बहन शनाया को धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में ही अगले बरस मौका मिलेगा। शानिया हाल में 19 बरस की हुई हैं और पिछले दिनों उन्होंने कपूर कजंस समेत शाहरुख खान की बेटी सुहाना तथा अनन्या के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।