यहां हर चीज पैसे देकर मिलती है
इस दौरान करण ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका निशाना कोई खास कलाकार नहीं था, बल्कि वे आम चलन की बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मतलब उन लोगों से नहीं है, जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं। मेरा मतलब आम तौर पर सभी से है। पीआर और मार्केटिंग काम की महत्वपूर्ण कैटेगरी हैं और इन्हें उसी के हिसाब किया जाना चाहिए।
लेकिन अब हर चीज पैसे देकर मिलती है और यह बात बेहद परेशान करने वाली हो सकती है। क्योंकि तब आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि क्या लोगों को पसंद आ रहा है और क्या नहीं। अब आप हर चीज को इस नजरिए से देखते हैं, ‘क्या लोग सच में इसे पसंद कर रहे हैं या उन्हें पसंद करने के लिए पैसे दिए गए हैं?’
‘चांद मेरा दिल’ है करण के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपने निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म की तैयारी में लगे हैं। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ है। इसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।