फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर को अचानक क्या हुआ? शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Thu, 28 May 2026 10:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: करण जौहर को अचानक क्या हो गया है? इसको लेकर हर कोई परेशान है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान और करीना कपूर समेत अपने कई करीबी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जानिए किन-किन सेलेब्स को करण ने किया अनफॉलो…
विज्ञापन
आलिया भट्ट, करण जौहर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर अक्सर अपने फैशन, फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब एक बार फिर करण जौहर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार वजह है करण जौहर का इंस्टाग्राम। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडस्ट्री के अपने कई दोस्तों और सेलेब्स को अनफॉलो कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इनमें करण जौहर के सबसे खास दोस्त और किंग खान शाहरुख खान का भी नाम शामिल है। इसके अलावा करण के ही ‘स्टूडेंट’ वरुण धवन को भी उन्होंने अनफॉलो कर दिया है।

आलिया-करीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया अनफॉलो

विज्ञापन

करण जौहर ने आज यानी गुरुवार को अचानक अपने इंस्टाग्राम से एक-एक करके इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों को ही अनफॉलो करना शुरू कर दिया। इनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट और वरुण धवन समेत अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन










दिलचस्प बात यह है कि वह अभी भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। फिलहाल करण के फॉलोअर्स की संख्या खबर लिखे जाने तक सिर्फ 74 बची है। इसमें करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा जैसी उनकी खास दोस्त भी अब फॉलोइंग की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

Trending Videos

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक सामने नहीं आई वजह
अचानक अपने करीबियों और दोस्तों को अनफॉलो करने के बाद करण जौहर अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि करण ने अचानक ऐसा क्यों किया है, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। ऐसे में अब लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि क्या ये कोई पीआर स्टंट है या इसके पीछे आखिर ऐसा क्या कारण है कि करण ने इतना बड़ा स्टेप उठाया है।

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी करण की ‘चांद मेरा दिल’
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली थी।

इसके बाद एक हफ्ता बिता चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब उनकी अगली फिल्म 'नागजिला' है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें