करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू करेंगे। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जौहर निर्देशित भी करेंगे। साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' को करण जौहर ने निर्देशित किया था। तीन साल के बाद एक बार फिर करण 'ए दिल है मुश्किल' को निर्देशित करेंगे।
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। मानाजा रहा है कि इस फिल्म में सनी लियोनी का भी एक कैमियो रोल होगा। 'ऐ दिल है मुश्किल' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अगले साल दिवाली पर ही अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' भी रिलीज होगी।