फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: इंडस्ट्री की दोस्ती सिर्फ पार्टी तक सीमित हैं, बोले करण जौहर, कहा- 'सिर्फ शाहरुख खान अपवाद हैं'

Mon, 06 Oct 2025 10:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar On Friendships in Film Industry: करण जौहर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती और रिश्तों को लेकर बात की। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में सितारों की दोस्ती सिर्फ पार्टी तक होती है। बाकी सभी बिजनेस ओरिएंटेंड होते हैं। हालांकि, इस मामले में उन्होंने शाहरुख खान को अपवाद बताया।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर अक्सर स्टारकिड्स को लॉन्च करने और नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगते हैं। इसे लेकर उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मगर, करण जौहर ने इंडस्ट्री में गुट बनानकर काम करने जैसे आइडिया को खारिज कर दिया। उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री की दोस्तियों पर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्मी दोस्ती सिर्फ पार्टियों तक सीमित होती हैं। फाइनेंस के मामले में लोग समझौता करने को तैयार नहीं होते।

विज्ञापन


बोले- 'मैं भी काम करने के लिए हूं, दान के लिए नहीं'
करण जौहर का कहना है कि 'इंडस्ट्री में दोस्ती के नाम पर एक्टर्स सिर्फ पार्टियों तक सीमित रहते हैं। बाकी बिजनेस के मामले में सब अपना फायदा देखते हैं। कोई भी अभिनेता यह नहीं कहता, 'मेरी पिछली दो फिल्में नहीं चलीं, इसलिए मैं आपके पैसे लौटा रहा हूं'। फिल्में न चलने पर किसी को भी पैसे लौटाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती, वे बस आपसे लेते हैं'। करण जौहर ने कहा, 'दोस्ती से मुझे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कभी कोई फायदा नहीं हुआ। अभिनेता पार्टियों में अच्छे और प्यारे लोग होते हैं, लेकिन वे सब काम के इरादे से काम करते हैं। मैं भी इस इंडस्ट्री में काम के लिए हूं, दान के लिए नहीं'।

विज्ञापन

शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम: @imsrk, @karanjohar
बोले- 'नुकसान बर्दाश्त नहीं करते लोग'
करण जौहर ने फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि एक्टर्स निर्माताओं के साथ घाटा साझा करने को तैयार नहीं होते। वे बस अपनी फीस वसूलने में ही दिलचस्पी लेते हैं। करण जौहर ने आगे कहा कि जिन सितारों को उन्होंने लॉन्च किया, उनके साथ भी उनके रिश्ते कमोबेश एक जैसे ही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि बस शाहरुख खान के साथ उनका रिश्ता एक अलग है। करण ने कहा, 'चाहे वो कोई एक्टर हो, जिसे मैंने लॉन्च किया हो या कोई दोस्त जिसके साथ मेरा गहरा रिश्ता है, बिजनेस के मामले में सब अपना फायदा देखते हैं'।

शाहरुख खान के साथ अलग रिश्ता
करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर कहा, 'शाहरुख खान इस मामले में अपवाद हैं। वे एकदम अलग हैं। मैं उन्हें एक दोस्त, एक इंसान, एक सहयोगी और एक भाई के तौर पर बहुत मानता हूं। वे इकलौते इंसान हैं, जिन्होंने मुझसे या मेरे पिता (निर्माता यश जौहर) से पैसों को लेकर कभी बात नहीं की। वो कहते थे, 'जो भी हो, पेपर्स भेज दो, मैं साइन कर दूंगा।' जब मैं एक निर्देशक के तौर पर उनसे बात करता हूं, तो वो स्क्रिप्ट भी नहीं सुनते। मुझे बस उनके पास जाकर कहना होता है, 'मैं एक फिल्म डायरेक्ट कर रहा हूं और मुझे ये डेट्स चाहिए'। हमारे बीच पैसा कभी चर्चा का विषय नहीं रहा। उनके अलावा, हर दूसरे एक्टर के साथ मेरा रिश्ता पूरी तरह से प्रोफेशनल रहा है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें