फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: थिएटर व्यवसाय की खराब स्थिति पर करण जौहर ने दी राय, बताया किन बातों पर ध्यान देने की है जरूरत

Sun, 17 Nov 2024 12:44 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar on theatre buisiness:बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर ने हाल में ही थिएटर व्यवसाय की मौजूदा स्थिति और इसके भविष्य को बदलने के लिए जरूरी चीजों पर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को दर्शकों की भावनाएं समझना काफी आवश्यक है। 
 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बॉलीवुड पिछले कुछ वर्षों से एक बुरे दौर से गुजर रहा है। मौजूदा वर्ष 2024 इसके इतिहास के सबसे बुरे वर्षों में से एक है। इस फिल्म उद्योग ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली दो फिल्में शामिल थीं, लेकिन ये साल स्त्री 2 के अलावा कुछ खास अच्छी नहीं रही है। हाल में ही बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर से सीएनबीसी-टीवी18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट में थिएटर व्यवसाय की मौजूदा स्थिति, इसके भविष्य और चीजों को बदलने के लिए क्या किया जा सकता है को लेकर पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को दर्शकों की भावनाओं को समझना चाहिए। 

फिल्म निर्माताओं को दर्शकों की भावनाएं समझना जरूरी- करण
फिल्म निर्माता ने दर्शकों के व्यवहार और नब्ज को समझने के महत्व पर जोर देते हुए जवाब दिया, "मेरा मानना है कि हमें फिल्म निर्माताओं के रूप में दर्शकों की भावनाओं को समझना चाहिए। आपको ध्यान देना चाहिए कि आज स्ट्रीमिंग सेवाओं पर बहुत सारी चीजें उपलब्ध है, लेकिन अभी भी लोगों में सिनेमाघरों में जा कर फिल्में देखने की बहुत इच्छा है। इसलिए, ऐस फिल्में बनाएं, जो लोगों को तुरंत सिनेमा हॉल तक ले जाएं, ऐसी फिल्में नहीं जो आपको ओटीटी पर रोजाना देखने को मिलती हैं।"
विज्ञापन

‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन के छह साल हुए पूरे, निर्माताओं ने दोबारा देखने का किया प्रबंध
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर पर ध्यान देने की बात की
करण ने आगे कहा, "मैं हमेशा फिल्म निर्माताओं से कहता हूं कि वे अपने ट्रेलर को लेकर योजना बनाएं। अगर कोई फिल्म आपको शानदार थिएट्रिकल ट्रेलर दे रही है, तो यह आपको शानदार थिएट्रिकल ओपनिंग देगी। कोई भी सामान्य चीज छूट जाएगी। कोई भी पहले से किया हुआ काम नहीं करेगा। इसलिए आपको अपनी पहली यूनिट की योजना बनानी होगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि दर्शक कहें, ‘मैंने अपनी टिकटें बुक कर ली हैं और मैं जा रहा हूं।” उन्होंने हॉरर-कॉमेडी मुंज्या की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसने कम प्रसिद्ध अभिनेताओं शरवरी और अभय वर्मा द्वारा अभनीत होने के बावजूद, वैश्विक स्तर पर 125 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। 
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग
मध्यम बजट की फिल्मों पर दे रहे हैं ध्यान
इस चर्चा में ही आगे करण ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य बहुत सारे छोटे बजट की फिल्में बनाना है। उन्होंने कहा, “यह मध्यम बजट की फिल्म है, जहां मुनाफे की लागत बहुत ज्यादा होती है। ये ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आप पूरी तरह से अपने दम पर फंड कर सकते हैं। आप बड़े मुनाफे का मजा ले सकते हैं और उसका फायदा उठा सकते हैं। मेरा मानना है कि असली पैसा मध्यम बजट की फिल्मों से ही आता है।”
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें