फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: 'लिखने से पहले सोचा करें, आपका भी परिवार है', फिल्म प्रमोशन के दौरान करण ने ट्रोल्स को दिया जवाब

Wed, 05 Jul 2023 12:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ करण जौहर खुद भी बहुत उत्साहित हैं। हाल ही में, करण ने कुछ ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए उन्हें जवाब दिया है।

विज्ञापन

लाइव सेशन के दौरान करण को गालियां दे रहे थे ट्रोल्स
हाल ही में, करण जौहर की फिल्म  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी क्रम में ट्रेलर लॉन्च के बाद करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन किया, जिसमें निर्देशक फिल्म से जुड़े कुछ किस्से अपने फैंस संग साझा कर रहे थे। इस लाइव सेशन के दौरान कुछ ट्रोल्स करण को कमेंट सेक्शन में गालियां दे रहे थे। वहीं, कुछ लोग निर्देशक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे।

Jacqueline Fernandez: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

करण ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
करण अपने फैंस के कमेंट्स पढ़ रहे थे, लेकिन वह बीच में ही रुक गए क्योंकि शायद उन्हें अपने परिवार से जुड़ा कोई गलत कमेंट देखने को मिला। बगैर उस कमेंट को पढ़े निर्देशक ने ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए लिखा,  ‘कुछ तो सोच समझ के कमेंट किया करो ना यार, तुम्हारे घर में भी परिवार होता है।’ करण यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरे इंस्टाग्राम पर बार-बार एक ही कमेंट से मुझे ट्रोल किया जाता है। मुझे समझ में नहीं आता कि क्या उन लोगों के अपने परिवार वाले नहीं है, जो यह इस तरह के कमेंट करते हैं।

Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों पर सेंसर बोर्ड ने चलाई सबसे ज्यादा कैंची, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत और करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें