फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कमरे में रहेंगे करण जौहर के बच्चे, सुपरस्टार की बीवी ने किया डिजाइन

Fri, 31 Mar 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Gauri Designs Karan's Nursery
विज्ञापन
सेरोगेसी के जरिए पिता बनने के बाद करण जौहर जबसे अपने दोनों बच्चों को घर ले आए हैं तभी से उनके घर उनके दोस्तों का तांता लग गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अयान मुखर्जी और शाहिद कपूर को उनके घर देखा गया था। अब उनकी करीबी दोस्त गौरी खान भी उन्हें बधाई देने पहुंची हैं।
विज्ञापन


गौरी के साथ करण ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरो में करण ने अपने बच्चों के कमरे को दिखाया जिसे गौरी खान ने बड़ी ही खूबसूरती से डिजाइन किया है। गौरी एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं और बॉलीवुड के कई सितारों के घर डिजाइन कर चुकी हैं।

अपने बच्चों की नर्सरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करण ने लिखा, 'मेरे बच्चों की नर्सरी जो गौरी ने बहुत प्यार से डिजाइन किया है। यह सबसे खूबसूरत जगह है।'
विज्ञापन

    @gaurikhan designs my baby nursery with so much love and care!! Love you gauri! It's the most beautiful space.... A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Mar 30, 2017 at 9:58pm PDT
    The detailing of the baby nursery....designed with love and care by @gaurikhan A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Mar 30, 2017 at 9:59pm PDT
करण 7 फरवरी को सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद ट्विटर पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी और अपने बच्चों के नाम भी बताए। करण ने अपने बेटे का नाम यश अपने पिता के नाम पर रखा, वहीं अपने बेटी का नाम उन्होंने रूही रखा जो उनकी मां हीरू से बना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें