करण ने की सुहाना की तारीफ
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना खान की तारीफ की, जो जल्द ही फिल्म "किंग" से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। करण ने राज शमनी के पॉडकास्ट में कहा कि सुहाना बहुत प्रतिभाशाली हैं और उनका अभिनय देखने लायक होगा। उन्होंने सुहाना की फिल्में देखी हैं और उनके काम से प्रभावित हैं। करण ने यह भी कहा कि उनकी तारीफ खान परिवार से रिश्ते की वजह से नहीं, बल्कि सुहाना की मेहनत और प्रतिभा के कारण है।
यह भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला नहीं हैं प्रेगनेंट, उनकी ड्रेस निकली एंटी फिट
फिल्म किंग को लेकर किया खुलासा
करण का मानना है कि सुहाना की असली प्रतिभा "किंग" में सबके सामने आएगी। फिल्म "किंग" का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिसमें सुहाना के साथ उनके पिता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक डॉन की भूमिका में होंगे, जो सुहाना का गुरु बनेगा। सुहाना इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म "द आर्चीज" में नजर आ चुकी हैं, जो एक म्यूजिकल फिल्म थी।
यह भी पढ़ें: Devika & Danny: छह साल बाद कोवई सरला करेंगी टॉलीवुड में वापसी, ओटीटी वेब सरीज 'देविका एंड डैनी' में आएंगी नजर