फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस बात से बॉलीवुड के बादशाह को होती है दिक्कत

Mon, 22 Dec 2025 12:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar On Shah Rukh Khan: निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए करण ने शाहरुख के बारे में ऐसा क्या बताया…
विज्ञापन
शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और करण जौहर पक्के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती के कई किस्से भी हैं। अब करण जौहर ने बॉलीवुड के सुपरस्टार और अपने दोस्त शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख के बारे में ये बात जानकर अब उनके फैंस भी हैरान हैं। जानिए करण ने शाहरुख के बारे में क्या नया खुलासा किया…

जींस की फिटिंग को लेकर शाहरुख को है ओसीडी

विज्ञापन

हाल ही में एक इवेंट के दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। करण ने बताया कि शाहरुख को जींस को लेकर OCD है। फिल्ममेकर ने कहा कि शाहरुख को जींस की फिटिंग को लेकर OCD है। अगर आप ढीली-ढाली जींस पहनते हैं, तो वो आपको जज कर सकते हैं। वो सोचेंगे कि आप बुरे इंसान हैं। जब भी मैं मन्नत जाता हूं तो शाहरुख मुझे घूरते हैं। वो इतने सनकी हैं। जींस देखकर ही उन्हें समझ आ जाता है। इसलिए जब भी मैं मन्नत जाता हूं, मैं कहता हूं कि मैंने जींस नहीं पहनी है, तो वो मुझे घूरते हैं और पूछते हैं ये जींस कहां से मिली? और मैं समझ जाता हूं।

करण ने शाहरुख को दी थी जींस का ब्रांड बदलने की सलाह
आगे करण जौहर ने ये भी बताया कि ये सब तब शुरू हुआ जब वो शाहरुख से पहली बार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सेट पर मिले थे। करण डीडीएलजे में असिस्टेंट डायरेक्टर और शाहरुख के कपड़ों के इंचार्ज थे। उस दौरान शाहरुख को देखकर करण ने सुझाव दिया कि उन्हें अपनी जींस का ब्रांड बदल लेना चाहिए। दूसरा ब्रांड उन पर ज्यादा अच्छा लगता। लेकिन करण जिस ब्रांड के कपड़े शाहरुख को पहनाना चाहते थे वह उस वक्त भारत में आसानी से नहीं मिलते थे। फिर भी करण ने हर संभव कोशिश की। उन्होंने शाहरुख को सारी बातें समझाकर मनाने की कोशिश की, लेकिन शाहरुख ने कहा, ‘कौन पागल आ गया है? कहां से आया है? मुझे ये सलाह क्यों दे रहा है?’ इसके बाद शाहरुख ने फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा से मदद मांगी, जिन्होंने बताया कि करण ये साउथ बॉम्बे से आया है। इन लोगों को पता होता है। करण का मानना है कि तब से शाहरुख की डेनिम के बारे में राय पक्की हो गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Drishyam 3: 'आखिरी हिस्सा अभी बाकी है...', अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की हुई घोषणा; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख और करण ने साथ में दीं कई हिट फिल्में
शाहरुख खान और करण जौहर ने साथ में कई फिल्में बनाई हैं। करण जौहर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान ही लीड एक्टर थे। इसके बाद ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कल हो न हो’, ‘माय नेम इज खान’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्मों में भी शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए। जबकि करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में शाहरुख अतिथि भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें