अतरंगी किस्म का था करण जौहर का लुक
करण जौहर ने एयरपोर्ट पर बैगी ट्राउजर और जैकेट पहना था। सिर पर ब्लैक कैप पहनी थी। साथ ही उनके हाथ में एक लग्जरी बैग था, जिसकी कीमत लाखों में है। करण जौहर का यह अतरंगी अंदाज देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई।
यूजर्स ने जमकर किया करण जौहर को ट्रोल
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करण जौहर के लुक को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। एक यूजर ने लिखा, ‘यह ऐसा क्यों सोचते हैं कि लोग दौलत से ही अट्रैक्ट होते हैं। हम में से कुछ लोग टैलेंट को को भी अहमियत देते हैं। और हां, ड्रेसअप होना कोई टैलेंट नहीं है।’
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘करण को अटेंशन पसंद है। लेकिन ऐसा लगता है कि इन्होंने कारपेट पहना है। वो भी मेट गाना के लिए खास।’ आगे यूजर ने फनी इमोजी बनाए हैं।
शोऑफ करने पर खफा हुए यूजर्स
कुछ यूजर्स का ध्यान करण जौहर के कीमती बैग पर गया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यह जानबूझकर अपना बैग दिखा रहे हैं।’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘बैग दिखाने का तरीका थोड़ा कैजुएल है।’
इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बॉलीवुड में सौ प्रतिशत शोबाजी है। इनकी फिल्मों में कोई दम नहीं है। साउथ फिल्में खासकर मलयालम बेस्ट होती हैं।’ किसी ने करण जौहर को सलाह दी कि इतने पैसे से वह गरीब लोगों के लिए घर बनवा सकते थे।
करण जौहर करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
करण जौहर बतौर प्रोड्यूसर 'चांद मेरा दिल' और 'नागजिला' जैसी फिल्में बना रहे हैं। फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे हैं। वहीं फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे।