फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Jawani Hai Deewani: ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज पर भावुक हुए करण जौहर, नैना-बनी की यादों का डब्बा...

Fri, 03 Jan 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

31 मई 2013 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' एक बार फिर से सिनामेघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज को लेकर इसके निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट की है।
विज्ञापन
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शक एक बार फिर से देख सकेंगे नैना और बनी की कहानी को बड़े पर्दे पर। फिल्म ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि ने अहम किरदार निभाया था। अब यह फिल्म फिर से सिनामाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसकी री-रिलीज को लेकर इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फिर से री-रिलीज हुई फिल्म ये जावनी है दीवानी
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सभी दर्शकों को नैना और बनी की कहानी बेहद पसंद भी आई। यही वजह है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज गया है, ताकि दर्शक एक बार फिर से इस फिल्म की कहानी को अपनी बेहतरीन यादों में संजो सकें।
 

करण जौहर का पोस्ट
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले फिल्म ये जवानी है दीवानी को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में करण ने फिल्म के कई बेहतरीन सींस का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, ''यह समय है उन यादों के मिठाई के डब्बे को फिर से चखने का...' ये जवानी है दीवानी आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जल्द ही अपनी टिकट बुक कराएं।''

Paatal Lok Season 2 Teaser: पाताल लोक 2 का दमदार टीजर हुआ रिलीज, जयदीप अहलावत का दिखा जबर्दस्त अंदाज
 
विज्ञापन

फिल्म की खास बात
"ये जवानी है दीवानी" चार दोस्तो की कहानी है, जो एक साथ ट्रैकिंग ट्रिप पर जाते हैं, जिससे उनकी दोस्ती हमेशा के लिए बदल जाती है। इस फिल्म में कई बेहतरीन गानें भी हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आए, जिसमें 'बदतमीज दिल', 'बलम पिचकारी', 'सुभानअल्लाह', 'कबीरा', 'इलाही' और 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें