सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म 'इत्तेफाक' में नजर आएंगे। फिल्म के पहले लुक को शाहरुख खान ने रिलीज किया था तो अब करण जौहर ने दो और पोस्टर जारी किए हैं।
करण ने जो पोस्टर रिलीज किए हैं उन में से एक में सिद्धार्थ-सोनाक्षी और दूसरे में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पर इट हैप्नड वन नाइट लिखा हुआ है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
Was it an #Ittefaq or not? Find out on NOV 3...@S1dharthM @sonakshisinha #AkshayeKhanna @iamsrk @RedChilliesEnt @DharmaMovies @BRStudiosLLP pic.twitter.com/vnUDdSUlr3
— Karan Johar (@karanjohar) June 30, 2017
ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्या ये इत्तेफाक था या नहीं, तीन नंवबर को पता लगाइए?' वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में करण ने लिखा, सिर्फ ये ही बता सकते हैं कि ये इत्तेफाक है या नहीं।
Only HE can divulge if it's an #Ittefaq or not! #IttefaqonNov3 #AkshayeKhanna @S1dharthM @sonakshisinha @iamsrk @abhayrchopra pic.twitter.com/NGmP2joylM
— Karan Johar (@karanjohar) June 30, 2017
धर्मा प्रोडक्शन के अलावा शाहरुख खान की रेड चीलीज भी इसे प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म इसी साल 3 नवंबर को रिलीज होगी।