अपने 50वें जन्मदिन पर पहने आउटफिट पर शर्मिंदा हैं करण
खुद फैशन आइकॉन माने जाने वाले करण जौहर ने ये भी बताया कि जब उन्हें अपने ही कपड़े पसंद नहीं आए और अपना फैशन सेंस अच्छा नहीं लगा। निर्देशक ने कहा कि अपने 50वें जन्मदिन पर मैंने डोल्से एंड गैबाना की एक हरी, चमकदार सीक्वेंस वाली जैकेट पहनी थी। कसम से मैं उसमें किसी डिस्को बॉल की तरह लग रहा था। अब जब मैं तस्वीरें देखता हूं तो मुझे पछतावा होता है। मैं सोचता हूं मैं क्या सोच रहा था? मैं पागल लग रहा था। मैं कुछ चमकदार पहनना चाहता था और मुझे लगता है कि ग्लैमर ही थीम थी या कुछ और। मुझे याद भी नहीं है, लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं कुछ खास नहीं लग रहा था। फिर बेशक मेरे 10,000 और लुक्स थे जो बुरी तरह फ्लॉप हो गए।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘यह जिंदगी बदल देने वाली फिल्म’, अनुराग कश्यप का फोन आने से हैरान थीं सनी लियोन; बोलीं- ‘कैनेडी’ को घर मिल गया
करण जौहर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की पिछली रिलीज फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर पुरी तरह फ्लॉप रही है। वहीं अब धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्मों में 'नागजिला', जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं और 'चांद मेरा दिल', जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे हैं, ये दोनों ही शामिल हैं।