कहा जय संतोषी मां के बाद ऐसा कोई मूवमेंट देखने को मिला-
करण जौहर ने 'गैलाटा प्लस' से सिनेमा और लेखन के बारे में बातचीत करते हुए कहा,"द कश्मीर फाइल्स" उस तरह के बजट में नहीं बनी है, जैसे अन्य फिल्में बनती हैं लेकिन देखा जाए तो शायद लागत-लाभ के हिसाब से यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट होने वाली है। मैं बॉक्स ऑफिस इंडिया पर पढ़ता हूं तो देखता हूं कि जय संतोषी मां के बाद से 1975 के बाद से ऐसा कोई आंदोलन (मूवमेंट) देखने को नहीं मिला है।"
यह फिल्म नहीं एक आंदोलन है-
फिल्म निर्माता करण जौहर ने कश्मीर फाइल्स के बारे में आगे बातचीत करते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि इस फिल्म में कुछ तो ऐसा है, जो पूरे नेशन से कनेक्ट कर रहा है। आपको इसे एकेडमिक रूप से देखना होगा और सीखना होगा। आप इससे सीखने के लिए देखो यह आंदोलन हुआ है, यह अब एक फिल्म नहीं है यह एक आंदोलन है।' करण जौहर जो खुद भी एक फिल्म निर्माता हैं और निर्देशन भी कर चुके हैं। फिल्मों को लेकर उनकी समझ और नजरिया काफी मायने रखता है।