फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स के सदस्य बनेंगे करण जौहर, कर सकेंगे ऑस्कर विजेताओं के लिए वोट

Thu, 29 Jun 2023 11:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने अपनी शानदार उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। करण जौहर को अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। नए आमंत्रित सदस्यों की घोषणा करते हुए अकादमी ने 398 कलाकारों और अधिकारियों को इस वर्ष संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें भारतीय सिनेमा के लोग भी शामिल हैं। करण जौहर उन कुछ भारतीयों में से हैं, जिन्हें आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

नए सदस्यों की घोषणा
दरअसल, अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड आर्ट्स ने इस साल अपने साथ जुड़ने वाले 398 नए सदस्यों की नई सूची की घोषणा की। टेलर स्विफ्ट और के हुई क्वान जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के बीच करण जौहर को भी अकादमी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान निश्चित रूप से भारतीय फिल्म उद्योग में जौहर के असाधारण योगदान को स्वीकार करता है।

Akshay Oberoi: ऋतिक के साथ पर्दे पर दिखना असली चुनौती, अक्षय ओबेरॉय ने इस तरीके से हासिल की सुडौल मांसपेशियां

इन सेलेब्स को किया गया आमंत्रित 
करण जौहर के साथ अकादमी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किए जाने वाले भारतीयों में 'आरआरआर' अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण, सिद्धार्थ रॉय कपूर, निर्देशक मणिरत्नम और चैतन्य ताम्हाणे, संगीत निर्देशक एमएम कीरावनी और चंद्रबोस, कास्टिंग निर्देशक केके सेंथिल कुमार और वृत्तचित्र निर्माता शौनक सेन शामिल हैं। इसके अलावा सूची में बेला बजारिया भी हैं।

Celina Jaitly: LGBTQIA का पक्ष लेने पर सेलिना को मिली थीं धमकियां, इंडस्ट्री के लोगों ने भी नहीं दिया साथ
विज्ञापन

कर सकते हैं ऑस्कर के लिए वोट
हॉलीवुड फिल्म उद्योग की सर्वोच्च संस्था के रूप में देखी जाने वाली अकादमी हर साल निमंत्रण का एक दौर जारी करती है। ऑस्कर विजेताओं के लिए केवल अकादमी सदस्य ही वोट कर सकते हैं। अगले साल का ऑस्कर 10 मार्च को होने वाला है। अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर ने कहा कि अकादमी को अपनी सदस्यता में इन कलाकारों और पेशेवरों का स्वागत करते हुए गर्व है। वे सिनेमाई विषयों में असाधारण वैश्विक प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने मोशन पिक्चर्स की कला और विज्ञान और दुनिया भर के फिल्म प्रशंसकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें