करण का पोस्ट
करण जौहर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर आज अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इस लेटेस्ट तस्वीर में करण धूप में सेल्फी खिंचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान व्हाइट शर्ट के साथ गले में स्टाइलिश नेक पीस भी पहना हुआ है। इसके साथ ही करण ने धूप से बचने के लिए सनग्लासेस भी पहन रखे हैं। लेकिन करण के इस लुक को देखने के बाद नेटिजेंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स के कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, 'वह ऐसा दिखता है मानो वह 70 वर्ष का हो', एक और यूजर ने लिखा, 'नेक्स्ट मम्मी में मम्मी की भूमिका में', एक और यूजर ने लिखा, 'अक्षय की तरह दिखने लगा करण', एक और यूजर ने लिखा, 'मूवी मम्मी की ताजा तस्वीर', एक और यूजर ने लिखा, 'वह गले में शुक्रदंत क्यों पहने हुए है, क्या उसे भूत से डर लगता है?', एक और यूजर ने लिखा, 'सर आपकी उम्र कितनी है?'
करण का वर्कफ्रंट
करण जौहर जल्द ही अपनी फिल्म 'धड़क 2' को लेकर आ रहे हैं। धड़क 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसे शाजिया इकबाल ने लिखा है। इसका निर्देशिन भी शाजिया करेंगी। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियो और क्लाउड 9 पिक्चर्स के तहत किया जाएगा। धड़क (2018) का आध्यात्मिक सीक्वल है। यह तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल की रीमेक है।
यह भी पढ़ें: Son of Sardaar 2: नीरू बाजवा संग भांगड़ा करते नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ 'सन ऑफ सरदार 2' का टाइटल सॉन्ग