फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों की दुश्मनी भुला करण जौहर के शो में गेस्ट बनेंगे अजय देवगन, पत्नी के साथ खोलेंगे कई राज

Mon, 05 Nov 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करण जौहर, अजय देवगन
विज्ञापन

करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी कर चुके हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार था। बात करें 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 की तो अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। शो में अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन


शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण पहुंची। इस दौरान इन दोनों ने करण जौहर के साथ अपने निजी जीवन से जुड़ी ढेर सारे खुलासे भी किए।

अब खबर आ रही है कि अजय देवगन करण जौहर के साथ उनके चैट शो में मेहमान बनकर आने के लिए तैयार हो गए हैं। ये दोनों दिवाली के बाद इस खास एपिसोड की शूटिंग कर सकते हैं लेकिन खबर है कि इस चैट शो के लिए अजय देवगन अकेले नहीं आने वाले बल्कि काजोल के साथ नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें अजय देवगन और करण जौहर के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं लेकिन अब लगता है कि दोनों ने सब कुछ भूलने का फैसला कर लिया है।

आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। कई नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें