करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर पोस्ट शेयर किया है। करण ने दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें 'होमबाउंड' के स्टार विशाल जेठवा और ईशान खट्टर के अलावा कई लोग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ करण ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया भर में 'होमबाउंड' का सफर जारी है। इस बार 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में हो रही है।'
यह भी पढ़ें: चंकी पांडे ने छोटे भाई चिक्की को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
फिल्म 'होमबाउंड' के बारे में
'होमबाउंड' दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अधिकारी बनने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक असमानता और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' न्यूयॉर्क टाइम्स के एक निबंध से प्रेरित है। ये दोनों बचपन के दोस्त, मोहम्मद शोएब (ईशान) और चंदन कुमार (विशाल) का किरदार निभाते हैं, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
यह भी पढ़ें: 'हमारे प्यारे धरम पाजी...', सुभाष घई ने मांगी धर्मेंद्र के जल्द सही होने की दुआ; पोस्ट कर जताई चिंता