फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शाहरुख की वजह से मैं यहां हूं’, करण जौहर ने अभिनेता को दिया मेट गाला में डेब्यू का श्रेय; दोस्ती को किया याद

Wed, 06 May 2026 08:46 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar On Shah Rukh Khan: करण जौहर ने अपने मेट गाला डेब्यू पर शाहरुख खान के साथ अपनी दोस्ती को याद किया। जानिए उन्होंने क्यों शाहरुख खान को दिया अपने मेट गाला डेब्यू का श्रेय…
विज्ञापन
करण जौहर और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वें मेट गाला में निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपना डेब्यू किया। इसके साथ ही करण इस इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय फिल्ममेकर भी बन गए। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट में करण ने राजा रवि वर्मा की विरासत को दर्शाया। करण के लुक की काफी चर्चा भी रही। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय करण ने अपने दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया। शाहरुख ने पिछले साल ही मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। साथ ही करण ने शाहरुख के साथ अपनी पक्की दोस्ती पर भी बात की।

मेरे करियर का अहम हिस्सा हैं शाहरुख

विज्ञापन

इवेंट के दौरान बीबीसी से बातचीत में करण जौहर से शाहरुख खान के साथ उनके करीबी संबंध और दोस्ती के बारे में पूछा गया।उनसे पूछा गया कि शाहरुख के बाद अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मेट गाला में डेब्यू करके कैसा लग रहा है?

इस पर शाहरुख के साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद करते हुए करण ने बताया कि सुपरस्टार ने एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके शुरुआती वर्षों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए तो ये बहुत भावुक पल है। शाहरुख खान मेरे करियर का एक अहम हिस्सा हैं। मैंने अपनी शुरुआती पांच फिल्में उनके साथ की हैं और उन्हीं की वजह से मैं आज यहां खड़ा हूं। पिछले साल उनका आना और इस साल मेरा आना, ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का ये फुल ऑफ सर्कल है, जो पूरा हो गया।’

फिल्म के सेट पर शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिट है शाहरुख और करण की जोड़ी
करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती इंडस्ट्री के सबसे पक्के दोस्तों में शामिल है। दोनों ने साथ में मिलकर भी कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। इस कोलैबोरेशन की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं है।

इस हिट जोड़ी की पहली फिल्म करण जौहर की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कल्ट साबित हुई। इसके बाद शाहरुख और करण जौहर की जोड़ी ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। करण अक्सर शाहरुख खान को इंडस्ट्री में अपना सबसे करीबी दोस्त बताते हैं, यहां तक कि उन्हें परिवार का सदस्य भी मानते हैं।

विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम- karanjohar
इस अंदाज में मेट गाला पर पहुंचे करण जौहर 
करण जौहर ने इस साल के मेट गाला 2026 में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए ‘फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ नाम के आउटफिट में रेड कार्पेट पर अपने कदम रखे। ‘फैशन इज आर्ट’ की थीम को पूरी तरह से अपनाते हुए इस आउटफिट ने राजा रवि वर्मा की रचनाओं को एक जीवंत, पहनने योग्य टेपेस्ट्री में बदल दिया।

इस लुक में एक पावर-शोल्डर वाली विंटेज जैकेट को लगभग छह फीट लंबी हाथ से पेंट की गई केप के ऊपर पहना गया था, जिसे 85 दिनों में 80 से अधिक कारीगरों ने तैयार किया था। एका लखानी द्वारा स्टाइल किए गए इस आउटफिट में राजा रवि वर्मा की प्रतिष्ठित कृतियों, जैसे कि लेडी विद द पीच, हम्सा दमयंती, कादंबरी, अर्जुन और सुभद्रा, और देयर कम्स पापा से प्रेरणा ली गई थी। उन्हें एक डिटेल्ड विजुअल नैरेटिव के साथ दिखाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें