बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग ऐसी थी कि उनकी सफेद कार चंद सेकेंड्स में ही लड़कियों की लिपस्टिक से लाल हो जाती थी। शूटिंग के दौरान घायल हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा था। किंग खान 'शाहरुख खान' के जन्मदिन पर आधीरात से ही 'मन्नत' के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। ऐसा ही कुछ डायरेक्टर करण जौहर के साथ 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के सेट पर हुआ।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, करण जौहर इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार की शूटिंग में व्यस्त थे। सेट पर उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, रोहित शेट्टी मौजूद थे। तभी करण जौहर की एक फैन सेट पर पहुंच गईं और उनसे मिलने की जिद्द करने लगी। मामला तब बिगड़ गया जब वो 'कुछ-कुछ होता है' के इस डायरेक्टर को छूने की मांग पर अड़ गई।
विज्ञापन
3 of 4
शूटिंग टीम और पूरे क्रू ने जब फैन को बाहर निकालने की कोशिश की तब उसने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। करण जौहर दूर से सारा मांजरा अपने आंखों से देख रहे थे। मामला उस वक्त गंभीर लगने लगा जब महिला फैन खुद के बेहोश हाने की बात करने लगी। जिसके बाद करण जौहर ने खुद सामने आकर अपनी इस फैन से मिलना ही उचित समझा।
अगर प्रोजेक्टस की बात करें तो करण जौहर, शशांक खेतान और वरूण धवन के साथ 'रणभूमि' में काम करने वाले हैं। जिसकी जानकारी खुद वरूण और करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर दी थी।