फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने किया विजय-रश्मिका और रणवीर-दीपिका का बचाव; शो में आने के बाद हुए थे ट्रोल

Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आ चुके हैं।
  • शो में इन कलाकारों ने अपने बारे में कई अहम बातें बताई हैं। उनकी बातों पर यूजर्स ने कई तरह की बातें की हैं।
  • करण जौहर का मानना है कि हर किसी की अपनी हद होनी चाहिए।
विज्ञापन
सेलेब्स के साथ करण जौहर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक और चैट शो होस्ट करण जौहर ने सेलिब्रिटी जोड़ों को लेकर हो रही तीखी ऑनलाइन ट्रोलिंग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में नजर आने वाले कलाकारों- विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर इन कलाकारों के बारे में जिस तरह की बातें हो रही हैं, उसे लेकर निर्देशक ने इस प्रतिक्रिया को पूरी तरह से दकियानूसी करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इंटरनेट यूजर्स को सेलिब्रिटीज की जिंदगी में दखल देने का हक किसने दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स
सेलिब्रेटी जोड़े पर क्या बोले करण जौहर?
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में करण जौहर ने सबसे पहले 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में एक साथ नजर आने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर हो रही ऑनलाइन चर्चाओं पर बात की। हालांकि उन्होंने माना कि पब्लिक फिगर्स पर लोग अपनी राय दे सकते हैं, मगर करण ने अपनी राय रखने और किसी की निजी पसंद-नापसंद तय करने के बीच एक लकीर खींची। करण ने कहा, 'हर किसी को अपनी राय रखने का हक है। मगर जब आप उन्हें यह बताने लगें कि उन्हें अपने रिश्ते में क्या करना चाहिए, तो मुझे इससे दिक्कत है।' उन्होंने आगे पूछा, 'आप कौन हैं? क्या आप कोई काउंसलर हैं? क्या आप वकील हैं? या क्या आप उनके परिवार के सदस्य हैं?'

रणवीर सिंह, दुआ, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
यूजर्स पर भड़के करण जौहर
'कॉफी विद करण' के होस्ट ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी बचाव किया, जिन्हें पिछले सीजन में अपनी पुरानी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलासे करने के बाद ऑनलाइन तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि यह जोड़ा बस ईमानदारी से अपनी बात रख रहा था। इस मामले पर करण जौहर ने कहा, 'वे बस अपनी जिंदगी के बारे में ईमानदारी से बात कर रहे थे। ईमानदारी को कब से जज किया जाने लगा? आपको किसी की ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिए।'

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते का अंजाम तय ना करें
करण जौहर ने इंटरनेट यूजर्स की तरफ से सेलिब्रिटीज के परिवार वालों को भी ऑनलाइन बहसों में घसीटने की निंदा की। उन्होंने कहा कि फैंस और कमेंट करने वालों को एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'किसी जोड़े को यह मत बताइए कि उन्हें क्या करना चाहिए। आप उनके बारे में अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन आप उनके रिश्ते का अंजाम तय नहीं कर सकते।'
विज्ञापन

सेलेब कपल पर क्या बोले करण?
अपनी बात खत्म करते हुए, करण ने फिर दोहराया कि दोनों जोड़ियां अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'विजय और रश्मिका एक बेहद खुशहाल जोड़ा हैं। रणवीर और दीपिका भी एक बेहद खुशहाल जोड़ा हैं।' 

सिद्धार्थ-कियारा होंगे मेहमान
इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के अगले एपिसोड में मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। 
यह एपिसोड 12 अक्टूबर को प्रीमियर होगा।
सेलिब्रिटी टॉक शो के एपिसोड हर बुधवार शाम 7 बजे जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें