करण का पोस्ट
रविवार को करण ने इंस्टाग्राम पर रूही के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें रूही अपनी लबूबू गुड़िया को पकड़े हुए है। करण मजाक में रूही से पूछते हैं, “क्या तुम सचमुच इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हो?” रूही ने जवाब दिया, “ये कोई ट्रेंड नहीं, ये मेरा दोस्त है।” करण हैरान होकर हंसते हुए कहते हैं, “ठीक है, हे भगवान!” उन्हें लगता है कि रूही से इस बहस में जीतना मुश्किल है। करण ने वीडियो के साथ लिखा, “इससे बहस नहीं हो सकती! #LabubuTakeover।”
करण की नई फिल्म
करण इन दिनों अपनी नई फिल्म 'धड़क 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'धड़क 2' को लेकर करण का कहना है कि 'यह फिल्म एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को उठाती है और आज के समाज की सच्चाई को दिखाती है। यह कहानी आपको सोचने पर मजबूर करती है। यह मुद्दा सिर्फ छोटे शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जगह है।'
यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन ने शेयर की जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पार्टी का हिस्सा बने एली गोनी और रफ्तार