फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' ने एक दिन में कमा डाले 121 करोड़, देखते रह गए आमिर-सलमान

Sun, 30 Apr 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
'बाहुबली 2' की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर अलग-अलग अंदाजे लगाए जा रहे थे। हालांकि यह तो सबको पता था कि फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता देखने के बाद फिल्म मेकर करण जौहर की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने हाल ही में ट्वीटर पर फिल्म 'बाहुबली 2' की असली कमाई की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
विज्ञापन


करण जौहर के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 121 करोड़ रुपए बटोरे हैं।  जिसमें से हिंदी भाषा में रिलीज फिल्म ने 41 करोड़ रुपए कमाए है। जबकि तमिल, तेलगु और मलयालम भाषाओँ की फिल्मो ने 80 करोड़ रुपए पर अपना कब्जा किया।
  GRAND INDIA TOTAL OF 121 crores NET!!!!! HINDI IS 41 crores!!! TAMIL + TELUGU + MALAYALAM = 80 crores!!!! HISTORY HAS BEEN CREATED!!!!!! pic.twitter.com/DS9WBBUyup — Karan Johar (@karanjohar) April 29, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि ‘बाहुबली 2’ ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को भी कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि, एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ के हिदी संस्करण का वितरण करण की कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन कर रही है।

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णनन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़े-  फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें