फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण बनाएंगे 'स्टूडेंट आफ द ईयर' का सीक्वल

Fri, 01 Feb 2013 04:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' का अगला संस्करण बनाएंगे। पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुयी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की खासियत यह होगी कि फिल्म में सारे कलाकार नए होंगे। किसी भी कलाकार को इस सीक्वल में रिपीट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


करण ने यह खुलासा ट्विटर पर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हां मैं 'स्टूडेंट आफ द ईयर 2' बनाने की योजना बना रहा हूं। इस फिल्म की थीम तो इसकी मूल फिल्म जैसी होगी लेकिन इसमें कलाकार नए होंगे। नए कलाकारों के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के माध्यम से सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और कैयोज इरानी जैसे नवोदित कलाकारों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। करण जौहर ने कई निर्देशकों को भी अपनी फिल्म में मौके दिए हैं। वह करण मल्होत्रा (अग्निपथ), शकुन बत्रा (एक मैं और एक तू), अयान मुखर्जी (वेक अप सिड), रेंसिल डिसिल्वा (कुर्बान), तरुण मनसुखानी (दोस्ताना) सिद्धार्थ मल्होत्रा (वी आर फैमिली ) और पुनीत मल्होत्रा (आई हेट लव स्टोरी ) को निर्देशक के रूप में पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें