करण जौहर ने कल यानि 25 मई को अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपने घर पर ही पार्टी रखी। पार्टी में उनके बेस्ट फ्रेंड्स करीना, मनीष मल्होत्रा, शाहरुख और आलिया के अलावा कई नए चेहरे भी नजर आए। इस मौके पर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और शाहरुख के बेटे आर्यन भी मौजूद थे। ये दोनों पार्टी में साथ समय बिताते दिखे।
यूं तो करण के बर्थ डे पार्टी की कई फोटो सामने आई हैं लेकिन एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आर्यन, शाहरुख और सारा हैं। फोटो के सामने आने के बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि बॉलीवुड में सारा और आर्यन की जोड़ी देखने को मिल सकती है।
दरअसल, एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि आर्यन को वो लॉन्च करेंगे और शाहरुख भी चाहते हैं कि उनके बेटे को करण ही लॉन्च करें।
वहीं करीना भी यही चाहती हैं कि सारा करण की फिल्म से ही अपना डेब्यू करें। इसलिए ऐसा हो सकता है कि दोनों एक ही फिल्म से काम शुरू करें। हालांकि जब तक करण खुद इस पर कुछ आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं करते तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि सारा को लेकर पहले खबरे आ चुकी हैं कि वो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे।