फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को ऐसे हैंडल करते हैं करण जौहर, बोले-'मेरी सेक्सुअलिटी पर कमेंट...'

Sat, 23 Apr 2022 12:40 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड में करण जौहर एक बड़ा नाम हैं और वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने कई स्टार किड्स को भी धर्मा प्रोडक्शन तले लॉन्च किया है और स्टार बनाया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों को भी शेयर करते रहते हैं, हालांकि पिछले कुछ समय से करण अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर प्रोफेशनल पोस्ट ही करते नजर आते हैं। अब इस बारे में करण जौहर ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रोल करने को लेकर की बात
एक टॉक शो के दौरान बात करते हुए जब करण से उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पूरे वाकये के बारे में बात की और कहा, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो आपको लोगों से जुड़ने का मौका देता है और मेरा तो काम है, ये मुझे डिफाइन करता है कि मैं कौन हूं। इसलिए अगर कोई फिल्म रिलीज या कोई कंटेंट होता है, तो वे सोशल मीडिया का यूज करते हैं। करण कहते हैं कि उन्हें बेहिसाब ट्रोल किया जाता है, लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करते हैं।

ऐसे करते हैं ट्रोल्स को हैंडल
करण जौहर ट्रोलिंग करने वालों के बारे में कहते हैं कि मैंने नेगेटिविटी के बारे में चिंता करना बंद कर दिया है, मेरा पूरा ध्यान बस प्यार पर है, मैं जब कमेंट सेक्शन स्कैन करता हूं, तो बस वहीं देखता हूं... जहां लोगों ने प्यार बरसाया होता है.दिल वाली इमोजी होती हैं, मेरी सेक्सुअलिटी पर कमेंट करना, जो वो मानते हैं, मैं मई में 50 साल का हो जाऊंगा, मैं इसके लिए बहुत  आभारी (ग्रेटफुल) हूं। इस दौरान करण जौहर ने और भी कई चीजों के बारे में बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें